पीलीभीत, जून 13 -- पीलीभीत। अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेद्य दिवस पर श्रम विभाग कार्यालय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें बालश्रम रोकने पर विचार रखे गए। व्यापार मंडल से बच्चों को काम पर न रखने की अपील की गई। संगोष्ठी में बाल कल्याण समिति की सदस्य बबिता सक्सेना ने कहा कि बालश्रम को पूर्ण रूप से रोका जा सके। चाइल्ड लाइन के परियोजना समन्वयक निर्वान सिंह ने बैठक में प्रतिभाग करने वाले मजदूरों को शासन और विभाग से संचालित समस्त लाभार्थी परक योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), हेल्पलाइन नंबरों 1098,112,181 के बारे में जानकारी प्रदान की। यह भी पढ़ें- अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर व्यापार मंडल की गोष्ठी, योजनाओं की दी जानकारी संरक्षण अधिकारी मीनाक्षी पाठक ने व्यापार मंडल से आह्...