मजदूरों को लू से बचाने का करें उपाय : आयुक्त
बस्ती, मई 6 -- बस्ती। आयुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह ने बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के डीएम को लिखे पत्र में कहा कि भीषण गर्मी से प्रभावित मंडल में कार्यरत श्रमिकों को हीट वेव से बचाव के लिए समुचित उपाय किया जाए। आयुक्त ने कहा कि गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ने के कारण लू का प्रकोप बढ़ जाता है। ऐसे में काम करने वाले मजदूरों और श्रमिकों की कार्यक्षमता पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में बचाव के लिए संचालित कारखानों एवं अन्य प्रतिष्ठानों से संबंधित एसो. एवं श्रमिक संघों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करें। लू से बचाव के संबंध में आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण एवं शासन स्तर से जारी निर्देशों का अनुपालन करायें। ईट-भट्टों के सेवायोजकों को कार्यरत मजदूरों को पीने का पानी, ओआरएस घोल एवं धूप से बचने के लिए छाया की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा की व्यव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.