गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश के कारखानों और औद्योगिक क्षेत्रों में मजदूरों को भड़काकर औद्योगिक अशांति पैदा करने की आशंका को लेकर पुलिस का खुफिया तंत्र सक्रिय हो गया है। वामपंथी और 'अर्बन नक्सल' संगठनों की गतिविधियों के साथ ही औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों के बीच सक्रिय संदिग्ध संगठनों और व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। औद्योगिक शांति से जुड़ी सूचनाएं जुटाने और उनकी निगरानी के लिए एसटीएफ को नोडल इकाई बनाया गया है। एसटीएफ ने प्रदेश के सभी जोन और कमिश्नरेट से औद्योगिक क्षेत्रों से संबंधित गतिविधियों की हर माह रिपोर्ट मांगने का निर्देश दिया है। रिपोर्ट में कारखानों, औद्योगिक इकाइयों, श्रमिक संगठनों और उनके बीच सक्रिय संदिग्ध गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं को शामिल करने के निर्देश दिए गए ...