रामगढ़, मार्च 5 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र में काम करने वाले निजी कर्मचारियों को सरकार की ओर से तय न्युनतम मजदूरी भी नहीं मिल रहा है। उक्त बातें प्रेस ब्यान जारी कर राज्यसभा सांसद खीरु महता ने कही। उन्होंने कहा कि ठेका कंपनी श्रमिकों के प्रति सरकारी नियमों और श्रम कानूनों की पूरी तरह से अनदेखी कर रही है। परियोजना में काम करने वाले मजदूरों ने आरोप लगाया है कि प्रबंधन नियमानुसार वेतनमान नहीं दे रहा है। ठेका मजदूरों के आईडी कार्ड नहीं जारी किए गए हैं, जो सुरक्षा और पहचान के लिए सबसे जरुरी दस्तावेज है। इसके अलावा श्रमिकों की सेवा पुस्तिका में नाम दर्ज नहीं है और न ही फॉर्म बी भरा गया है। उन्होंने कहा कि खदान में किसी बड़ी दुर्घटना की स्थिति में मजदूर और उनके परिवार बिना किसी मुआवजे के सड़क पर आ सकते हैं। राज्य सभा सांसद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.