बदायूं, जून 24 -- खेत पर काम कर रहे मजदूरों को धमकाने और लाठी-डंडों से मारपीट की धमकी देने के मामले में एक व्यक्ति पर मुकदमा दर्ज किया गया है। दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव बसेला का मामला है। गांव निवासी जसवीर सिंह पुत्र ईश्वर सिंह ने शिकायत में बताया कि उन्होंने गांव में जमीन खरीद रखी है और वह उसके मालिक व काबिज हैं। 13 जून को खेती के कार्य से बाहर जाने के दौरान उनके खेत पर काम कर रहे मजदूरों को आरोपी ने धमकाया। आरोप है कि गांव नंगला बसेला निवासी राजेंद्र पुत्र अशर्फी लाल खेत पर पहुंच गया और मजदूरों को लाठी-डंडों से मारने की धमकी देकर वहां से भगाने का प्रयास किया। यह भी पढ़ें- मजदूरों को धमकाने पर मुकदमा घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई थी। एसएसपी को प्रार्थना पत्र देने के बाद पुलिस ने आरोपी राजेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच श...