धनबाद, जून 15 -- लोदना नौ नंबर साइडिंग शारदा माइंस के पास कार्यरत 16 मैकेनिकल मजदूरों को कोयला चोरी का आरोप लगाकर काम से हटा दिया गया। इससे परेशान होकर मजदूर धनबाद सांसद ढुलू महतो से उनके आवास पर मिले और कंपनी की मनमानी की शिकायत की। सांसद के निर्देश पर रविवार को एटक असंगठित मोर्चा के बैनर तले मजदूरों ने साइडिंग पर जोरदार विरोध प्रदर्शन और नारेबाजी की। पूर्व पार्षद अनूप कुमार साव ने कहा कि पूरा कोयलांचल लूटने वाले मजदूरों पर चोरी का आरोप लगा रहे हैं। यूनियन नेता श्रीराम गोराई ने चेतावनी दी कि मजदूरों पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं होगा। विरोध के बाद माइंस इंचार्ज शीतल सिंह ने दूरभाष पर वार्ता की। यह भी पढ़ें- बायोमेट्रिक हाजिरी पर संयुक्त मोर्चा का ऐलान,हाजिरी कटेगी तो कटे, मशीन पर नहीं करेंगे उपस्थिति साव ने स्पष्ट किया कि सांसद के आदेशानुसार...