अररिया, मई 2 -- अररिया, निज संवाददाता अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस पर शुक्रवार को जन जागरण शक्ति संगठन की ओर से ताराबाड़ी हटिया पर मजदूर मेला का आयोजन हुआ। मेला में जन जागरण शक्ति संगठन से जुड़े मजदूर के साथ साथ आसपास के हजारों लोग जुटे। मेला में आदिवासी नृत्य, क्रान्तिवारी गीत और नारे ने समां बांध कर रखा था। महान विभूतियों के कथन पर बने हुए पोस्टर्स ने भी लोगों का ध्यान आकर्षित किया। मेला में कपड़ा, किताब, खिलौना, औजार के स्टॉल लगे थे जहां लोगों का तांता लगा रहा। स्थानीय लोगों ने अपनी छोटी मोटी जलपान और मनिहारी की दुकानें दुकानें लगाईं थीं जिसमें भी खूब बिक्री हुईं। यह भी पढ़ें- अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस पर रैली एवं सभा आयोजित जन जागरण शक्ति संगठन के सचिव आशीष रंजन ने कहा कि हमे जीने लायक मजदूरी चाहिए। मजदूरी कम से कम 800 रु प्रतिदिन हो। कहा कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.