बांका, मई 3 -- बांका। एक संवाददाता गुरूवार को अंतराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रम अधीक्षक कार्यालय, बांका के प्रागंन में शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बांका सदर द्वारा की गई। शिविर में राम दास, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बांका सदर, मनोज प्रभाकर, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, फुल्लीडुमर, विभाष कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, धोरैया, मनोज कुमार, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, चान्दन, सुश्री रिचा, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, कटोरिया एवं सुश्री एकता भारती, श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, शंभुगंज उपस्थित थे। कार्यक्रम में 100 से अधिक मजदूरों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम की रूप-रेखा रखते हुए श्रम प्रवर्त्तन पदाधिकारी, बांका सदर के द्वारा मजदूरों को उनके अधिकार एवं उनके कर्त्तव्यों की जानकारी दी गई।...