आदित्यपुर, मार्च 20 -- गम्हरिया। आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र के मजदूरों को शोषण से मुक्ति एवं उनके हक तथा अधिकार की रक्षा के लिए भारतीय क्रांतिकारी मजदूर संघ (बीकेएमएस) की ओर से अभियान चलाया जाएगा। इसे लेकर बीकेएमएस की ओर से जमशेदपुर के उप श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया। बीकेएमएस के कोल्हान क्षेत्रीय प्रभारी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में क्षेत्र के विभिन्न उद्योगों में कार्यरत मजदूरों की समस्याओं एवं उनके वैधानिक अधिकारों को सुनिश्चित करने की मांग की गई। संजय गोराई ने कहा कि मजदूरों के हक के लिए संगठन लगातार संघर्ष करेगा। कहा कि मजदूरों का शोषण किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि समस्याओं का समाधान जल्द नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान राजा कालिंदी, रूपेश गोराई, रोहित प्रधान, राज महतो आदि मौजूद थे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.