बक्सर, मार्च 9 -- चौसा। इंटक के प्रदेश महासचिव रामप्रवेश सिंह यादव ने एसटीपीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मजदूरों की मांगों पर विचार करने के लिए एक बैठक यथाशीघ्र बुलाने की मांग की है। उन्होंने बताया कि बैठक में सीईओ के द्वारा नामित अधिकारी की उपस्थिति में बैठक कराने की बात कही गई है। इसमे एसटीपीएल के अलावा इसके अधीन काम करने वाली एल एंड टी और पावर मैक सहित अन्य कंट्रैक्टर और वेंडर भी शामिल हो ताकि मजदूरों की मांग का हाल निकल सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...