बोकारो, मई 23 -- फुसरो। एनसीओईए सीटू यूनियन ढोरी क्षेत्रीय कमेटी की बैठक शुक्रवार को कल्याणी रेस्ट हाउस में क्षेत्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर महतो की अध्यक्षता में की गई। संचालन क्षेत्रीय सचिव गोवर्धन रविदास ने किया। सबसे पहले कहा गया कि मजदूरों के हर हक के लिए लड़ाई लड़ी जायेगी। वहीं केन्द्रीय सचिव कोल फेडरेशन के नेता बिजय कुमार भोई ने केन्द्रीय कमेटी में लिए गए फैसले को बताया कि 1 जून को रांची में एनसीओईए केन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक होगी जिसमें सीटू के केन्द्रीय अध्यक्ष सुदीप दत्ता एवं सीटू कोल फेडरेशन महामंत्री डीडी रामानन्दन मौजूद रहेंगे। बैठक में कोयला प्रबंधन के खिलाफ बड़े आंदोलन की तैयारी पर चर्चा की जाएगी। 4 लेबर कोड पास होने से मजदूरों को होने वाले दिक्कतों के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की गई। कहा कि आने वाले समय में मज...