लखीसराय, मार्च 23 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। मजदूरों के शोषण के खिलाफ और जनता के ज्वलंत मुद्दों को लेकर रविवार को लखीसराय से बड़ी संख्या में सीपीआईएम के कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए। 24 मार्च को सीपीआईएम केंद्रीय कमिटी द्वारा आहूत दिल्ली चलो कार्यक्रम के तहत माकपा जिला सचिव शंकर राम और दीपक वर्मा के नेतृत्व में करीब 50 कार्यकर्ता रामलीला मैदान के लिए प्रस्थान किए। रवाना होने से पूर्व नेताओं ने कहा कि केंद्र की एनडीए सरकार की नीतियों के कारण मजदूरों, किसानों और आम जनता को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्रमिकों के अधिकारों में कटौती और महंगाई जैसे मुद्दों को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया जा रहा है। नेताओं ने बताया कि दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे और सरकार के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.