मजदूरों के हक-अधिकार की लड़ाई जारी रहेगी: भाकपा माले
गिरडीह, मई 27 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के अड़ियल रवैये के खिलाफ असंगठित मजदूर मोर्चा और भाकपा माले के बैनर तले 13 मई से अनिश्चितकालीन धरना जारी है। मंगलवार को धरने के 14वें दिन पूर्व विधायक राजकुमार यादव और विनोद सिंह धरनास्थल पहुंचे और मजदूरों का हौसला बढ़ाया। दोनों नेताओं ने कहा कि माले और असंगठित मजदूर मोर्चा मजदूरों के हक-अधिकार की लड़ाई आगे भी जारी रखेंगे। धरना अब गेट जाम की तरफ बढ़ चला है। इसकी लिखित सूचना जिला प्रशासन को दी जा चुकी है। मजदूरों का आरोप है कि फैक्ट्री में बिना नियम-कानून मजदूरों को निकाला जा रहा है। राज्य सरकार के 70% लोकल मजदूर रखने के नियम का पालन नहीं हो रहा है। 8 घंटे की जगह 12 घंटे काम लिया जा रहा है। प्रशासन की पहल पर अंचल अधिकारी जितेंद्र प्रसाद, मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.