किशनगंज, मई 1 -- किशनगंज। संवाददाता संगठित मजदूरों के लिए श्रम प्रवर्तन विभाग की ओर से कई लाभकारी योजनाएं है। लेकिन जागरूकता की कमी के कारण मजदूरों को योजनाओं का लाभ कई मजदूरों को नहीं मिल पाता है। जिले में 25 हजार से ज्यादा मजदूरों का श्रम प्रवर्तन विभाग में निबंधन किया जा चुका है। लेकिन अब कई ऐसे मजदूर है जिन्हें यह मालूम नहीं है की उनके हित के लिए सरकार की ओर से क्या क्या योजनाएं चलाई जा रही है। बताया जाता है की जो निर्माण श्रमिक होंगे उनका ही लेबर कार्ड बनाया जाता है। इसके लिए उन्हें बोर्ड में निबंधन करवाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- किशनगंज की गलियों से परदेश की फैक्ट्रियों तक, बदहाल श्रमिक और आधी-अधूरी उम्मीदें निबंधन के लिए 18 से 60 वर्ष की आयु सीमा होनी चाहिए। श्रमिक स्वयं वसुधा केंद्र के माध्यम से या बोर्ड के पोर्टल पर कर सकते हैं। निबं...