मजदूरों के मुद्दों पर आंदोलन की बनी रणनीति
मधुबनी, अगस्त 16 -- बाबूबरही। बिहार प्रांतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन की जिला कमिटी की बैठक रविवार को बाबूबरही में जिला अध्यक्ष कॉ. राम नारायण यादव की अध्यक्षता में हुई। जिला सचिव कॉ. शशिभूषण प्रसाद समेत अन्य सदस्यों ने बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, गरीबों से 12 सौ रुपये सालाना वसूली, मनरेगा कानून की बहाली, वीबीजी रामजी कानून रद्द करने, रजिस्ट्री फीस वृद्धि वापस लेने और रद्द राशन कार्ड बहाल करने की मांग उठाई। वक्ताओं ने कहा कि मांगें नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि 2 सितंबर मधेपुर, 3 सितंबर जयनगर, 7 सितंबर लदनिया, 10 सितंबर लौकही और 11 सितंबर बाबूबरही प्रखंड मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.