बोकारो, मई 27 -- जारंगडीह स्थित एटक कार्यालय में ओड़िशा के पूरी में आयोजित इंडियन माइन वर्कर्स फेडरेशन (एटक) के राष्ट्रीय सम्मेलन में लखनलाल महतो को अतिरिक्त महासचिव का पद सौंपे जाने पर सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। पूरी में संपन्न हुए दो दिवसीय सम्मेलन में सर्वसम्मति से उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है जिसके बाद यूनियन से जुड़े पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। संचालन चन्द्रशेखर झा के द्वारा किया गया। यह भी पढ़ें- सीसीएल सीकेएस ने आगामी चुनौतियों पर कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहासम्मान समारोह कहा कि लखन लाल महतो को अतिरिक्त महासचिव का पद सौंपा गया जिससे संगठन तो मजबूत होगा ही साथ ही मजदूरों की समस्याओ को और मजबूती के साथ उठाया जायेगा। लखनलाल महतो ने सम्मानित करने के लिए यूनियन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करत...