नोएडा, अप्रैल 14 -- उत्तर प्रदेश के नोएडा में जारी मजदूरों के आंदोलन के बीच मंगलवार को उस वक्त एक नया मोड़ आ गया जब घरों में सहायिकाओं के रूप में काम करने वाली महिलाएं (मेड्स) भी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सड़क पर उतर आईं। शहर के अलग-अलग इलाकों में सहायिकाओं की नौकरी करने वाली इन महिलाओं ने यह प्रदर्शन ज्यादा वेतन और बेहतर काम करने की परिस्थितियों की मांग को लेकर किया। महिलाओं ने बताया कि उन्हें केवल 2,500 से 3,000 रुपए महीना तक का वेतन ही मिलता है और पूरे महीने में केवल दो छुट्टी ही दी जाती है, इससे ज्यादा छुट्टी करने पर पैसा काट लेते हैं या चोरी का इल्जाम लगा देते हैं। एबीपी की एक रिपोर्ट के अनुसार वेतन वृद्धि की मांग करते हुए महिलाओं ने बताया कि बढ़ती महंगाई के हिसाब से उनका वेतन बहुत कम है और इसके मुकाबले काम के घंटे बहुत ज्यादा है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.