कुशीनगर, फरवरी 12 -- पटहेरवा। थाना क्षेत्र के एक ईट-भट्ठे पर मजदूरों को मजदूरी कराने ले आया ठेकेदार भट्टा मालिक से दो लाख रुपये एडवांस लेकर चंपत हो गया। मजदूरों ने डॉयल 112 पर सूचना दी। बुधवार की शाम को भट्टा मालिक मजदूरों को लेकर पटहेरवा थाने पर भी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बरईपट्टी में स्थित एक ईट-भट्ठे पर काम के लिए बरेली से 25 मज़दूरों को लेकर ठेकेदार आया। ठेकेदार ईट-भट्टा मालिक से दो लाख रुपये मजदूरी का एडवांस ले लिया और मजदूरों को छोड़कर चंपत हो गया। बुधवार को मजदूरों ने इस बात की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची डायल 112 की पुलिस मजदूरों को मालिक के साथ थाने पर आने को कहकर चली गई। बुधवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर मजदूर थाने पहुंचे और तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.