फरीदाबाद, अप्रैल 29 -- फरीदाबाद, धनंजय चौहान। वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर चल रहे मजदूरों के शांतिपूर्ण आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई को लेकर ट्रेड यूनियनों ने कड़ा विरोध जताया है। सीटू के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व सांसद ई. करीम ने कहा कि मजदूरों की जायज मांगों को दबाने के लिए पुलिस बल का इस्तेमाल समझ से बाहर है। उन्होंने इसे सरकार की दमनात्मक नीति करार देते हुए तुरंत रोक लगाने की मांग की। हाईवे स्थित होटल मैगपाई में बुधवार को प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें करीम ने कहा कि मजदूर केवल अपने जीवन-यापन के लिए वेतन बढ़ोतरी और श्रम कानूनों के पालन की मांग कर रहे हैं। इस आंदोलन को साजिश बताना और बदनाम करना पूंजीपतियों के हित में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वेतन वृद्धि का मुद्दा कारखाना मालिकों, श्रम विभाग और प्रशासन से जुड़ा है, इसमें पु...