मजदूरों की 11 सूत्री मांगों को लेकर उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
गिरडीह, अगस्त 18 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में अखिल भारतीय स्तर पर मजदूरों की 11 सूत्री मांगों को लेकर प्रधानमंत्री, श्रम मंत्री एवं वित्त मंत्री के नाम गिरिडीह उपायुक्त के माध्यम से सोमवार को ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम के दौरान मजदूरों से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए केंद्र सरकार से मांगों पर शीघ्र कार्रवाई की अपील की गई। ज्ञापन में न्यूनतम पेंशन को वर्तमान एक हजार रुपए से बढ़ाकर 7,500 रुपये प्रतिमाह करने की मांग की गई। साथ ही ईपीएफ, ईएसआईसी एवं बोनस भुगतान की गणना अधिकतम सीलिंग के आधार पर करने की मांग रखी गई। एनपीएस को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने तथा सभी कर्मचारियों, जिसमें संविदा मजदूर भी शामिल हैं, के लिए समान काम के बदले समान वेतन लागू करने की मांग की गई। साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.