आदित्यपुर, मार्च 23 -- आदित्यपुर,संवाददाता। आदित्यपुर में इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन (सीटू) कार्यकारिणी की बैठक रविवार को हुई। अध्यक्षता अध्यक्ष मंटू मिश्रा ने की। बैठक में महासचिव विजयकांत लाल दास ने कार्यों की रिपोर्ट पेश की। जिस पर सदस्यों ने विचार रखे। बैठक में निर्णय लिया गया कि औद्योगिक क्षेत्र के सभी फेज में मजदूरों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। साथ ही मजदूरों की विभिन्न समस्याओं को लेकर श्रम विभाग को पत्र देकर त्वरित कार्रवाई की मांग की जाएगी। यूनियन ने औद्योगिक क्षेत्र की जर्जर सड़कों, बार-बार लगने वाले जाम, साइकिल, बाइक स्टैंड की कमी और मजदूरों के लिए कैंटीन व्यवस्था नहीं होने जैसे मुद्दों पर चिंता जताई। बताया गया कि पहले मौजूद सुविधाएं भी हटाई जा चुकी हैं, जिससे मजदूरों को परेशानी हो रही है।

हि...