मजदूरों की समस्याओं को लेकर मजदूर संघ का प्रदर्शन
हमीरपुर, अगस्त 17 -- हमीरपुर, संवाददाता। भारतीय मजदूर संघ ने देशव्यापी आवाहन पर विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को देकर समस्या समाधान की मांग की। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष शिवशरण सिंह ने बताया कि मजदूरों का न्यूनतम वेतन 30 हजार रुपये प्रतिमाह किया जाए, ईएसआईसी सीमा 21 हजार से बढ़ाकर 42 हजार की जाए। न्यूनतम पेंशन 75 सौ के साथ महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा आदि दिलाए जाने की मांग ज्ञापन में शामिल है।इसके अतिरिक्त योजना के अंतर्गत कार्यरत श्रमिकों का मानदेय बढ़ाने, समान कार्य के लिए समान वेतन लागू करने, श्रम संहिताओं में मौजूद श्रमिक-विरोधी प्रावधानों को हटाने, ग्रेच्युटी की सीमा 40 लाख तक बढ़ाने तथा बैंकिंग क्षेत्र में साप्ताहिक पांच दिन का कार्य सप्ताह लागू किए जाने की मांग भी की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.