मजदूरों की समस्याओं को लेकर पीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
रामगढ़, मई 12 -- उरीमारी, निज प्रतिनिधि। उरीमारी परियोजना के मजदूरों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन और विस्थापित संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को नए पीओ अनिल कुमार सिंह से मुलाकात की। इसका नेतृत्व राजू यादव कर रहे थे। नेताओं ने नए पीओ को बुके देकर सम्मानित किया। प्रतिनिधिमंडल ने नए पीओ को रयतो के जमीन के बदले नौकरी, मुआवजा एवं रोड सेल मे प्रयाप्त कोयला नहीं मिलने के मामाले से अवगत कराया। कर्मियों के लंबित इन्क्वारी, क्वार्टर मरम्मत नहीं होना, जरूरत से ज्यादा बिजली कटौती का मुद्दा भी उठाया गया। परियोजना पदाधिकारी ने अश्वस्त किया कि औद्योगिक शांति के लिए संगठन, श्रमिक एवं विस्थापित हित को लेकर सुझाए जाने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा।मौके पर प्रबंधन की ओर से खान प्रबंधक कमर फहीम, कार्मि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.