मजदूरों की समस्याओं को लेकर गेट मीटिंग
बेगुसराय, अप्रैल 2 -- सिमरिया धाम। बरौनी थर्मल पावर कर्मचारी यूनियन के द्वारा मजदूरों पर हो रहे अत्याचार के विरोध में गुरुवार को बरौनी एनटीपीसी के मुख्य द्वार पर गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। यूनियन के महासचिव प्रह्लाद सिंह ने गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए कहा कि चार श्रम कोड को निरस्त करने के लिए एक अप्रैल को काला दिवस मनाया गया। दो अप्रैल को हुई गेट मीटिंग में मजदूरों के ज्वलंत सवालों को लेकर प्रबंधन से हुई बातचीत को बताया गया। इसमें 12 हॉलिडे, सालाना 12 कैजुअल, लीव, प्रदूषण, चाय अलाउंस, नाइट अलाउंस, हाइट अलाउंस, आवास भत्ता, मेडिकल सुविधा, यात्रा भत्ता समेत अन्य समस्याओं को लेकर बातचीत हुई। महासचिव ने कहा कि कुछ मांगों को लागू करने में प्रबंधन कोताही कर अपना बचाव कर रहा है। यूनियन के नेताओं ने संघर्ष को तेज करने का निर्णय लिया है। गेट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.