मजदूरों की मांगों को लेकर 3 दिसंबर को बीएसएल हड़ताल का ऐलान
बोकारो, अक्टूबर 8 -- बोकारो स्टील प्लांट के आरएमएचपी कैंटीन में बुधवार को मजदूरों और ठेका मजदूरों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनता मजदूर सभा यूनियन के महासचिव साधु शरण गोप ने विभिन्न श्रमिक समस्याओं को उठाते हुए 3 दिसंबर को संपूर्ण बोकारो स्टील प्लांट में हड़ताल करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि बीएसएल एवं ठेका मजदूरों के निधन के बाद उनके आश्रितों को नौकरी के लिए संघर्ष करना पड़ता है।
श्रमिक समस्याएँ उन्होंने मांग की कि बीएसएल कर्मियों के लिए एमआईबी की शर्त समाप्त कर सभी प्रकार की बीमारी से मृत्यु होने पर आश्रितों को नौकरी दी जाए। साथ ही 39 माह के एरियर का भुगतान, ठेका मजदूरों की दुर्घटना के अलावा अन्य कारणों से मृत्यु होने पर आश्रित नियोजन, छंटनी पर रोक, 60 वर्ष तक रोजगार की गारंटी, कट मनी पर रोक, पूजा बोनस, रात्रि भत्ता, ड्रेस भत्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.