मजदूरों की बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर एक की मौत एक घायल
शाहजहांपुर, जून 9 -- ददरौल। चौक कोतवाली इलाके के चांदा पुर मोड़ पर ड्यूटी से वापस लौट रहे मजदूरों की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मारी दी। हादसे में एक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव फरीदापुर निवासी गुड्डू पिपरौला फैक्ट्री में मजदूरी करते थे। वो अपने मौसेरे भाई अवधेश के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। तभी करीब 6:30 पर चांदा पुर मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अवधेश घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रमोद प्रसाद द्विवेदी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.