हजारीबाग, जून 6 -- बरही प्रतिनिधि। बरही के बरियट्ठा मोड़ जीटी रोड पर मजदूरों की पिकअप वैन को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में 9 मजदूर घायल हो गए। पिकअप वैन में सवार मजदूर मकान ढलाई के लिए मिक्सर मशीन लेकर कार्य स्थल पर जा रहे थे। हादसे मिक्सर मशीन भी क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों की मदद बरसोत के पूर्व मुखिया विष्णुधारी महतो, सुनील कुशवाहा, महेंद्र महतो एवं दिनेश्वर महतो ने स्थानीय लोगों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य करते हुए घायलों को निजी वाहन से बरही अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। घायलों का इलाज बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी एवं डॉ इंद्रजीत कुमार ने किया। घायलों में विदेशी हांसदा उम्र 23 वर्ष ग्राम जीतपुर, प्रभु रजवार उम्र 40 वर्ष ग्राम बरसोत, मनोज ...