मजदूरों की छंटनी के विरोध में फैक्ट्री के खिलाफ धरना जारी
गिरडीह, मई 19 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। टुंडी रोड स्थित बालमुकुंद फैक्ट्री के सामने मजदूरों की कथित अवैध छंटनी के विरोध में माले और असंगठित मजदूर मोर्चा का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। धरने में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष मजदूर शामिल हुए। सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, असंगठित मजदूर मोर्चा के महासचिव निताय महतो, माले जिला सचिव अशोक पासवान समेत कई वक्ताओं ने फैक्ट्री प्रबंधन को चेतावनी दी। असंगठित मजदूर मोर्चा के महासचिव निताय महतो ने कहा कि जिला प्रशासन जल्द बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन को समझाएं, वरना लोकतांत्रिक आंदोलन के तहत गेट जाम किया जाएगा। इसकी जवाबदेही प्रबंधन की होगी। उन्होंने मांग की कि हटाए गए मजदूरों की जांच कर जल्द काम पर रखा जाए, अन्यथा बड़ा आंदोलन होगा। जरूरत पड़ी तो गेट पर ताला जड़ दिया जाएगा। सिंद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.