मजदूरों की किल्लत से गेहूं की कटाई में हो रही परेशानी
समस्तीपुर, अप्रैल 7 -- कल्याणपुर। क्षेत्र में मजदूरों की कमी से गेहूं की कटाई में किसानों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई किसानों ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गांव के अधिकांश पुरुष रोजी-रोटी की तलाश में प्रदेश गए हुए हैं घर पर सिर्फ महिलाएं और छोटे छोटे बच्चे हैं। वहीं विगत दिन पूर्व आई आंधी, बारिश एवं ओलावृष्टि के कारण गेहूं की अधिकांश फसल खेतों में ही गिर गई। इस हालत में मजदूर गेहूं की कटाई करना भी नहीं चाह रहे हैं। महिला मजदूर ही थोड़ी बहुत गेहूं की कटाई कर रही है। काफी कोशिशों के बाद भी तैयार गेहूं की फसल को घर लाने में किसानों काफी मशक्कत करना पड़ रहा है। मजदूरों की कमी झेल रहे किसानों को रबी फसल की कटनी एवं दौनी करने में काफी परेशानी हो रही है जबकि मार्च और अप्रैल महीना गेहूं की कटनी का मुख्य समय है परंतु मजदूरों की कमी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.