मजदूरों की किल्लत और मौसम की मार से किसान बेहाल, कृषि कार्य पर पड़ा असर
पूर्णिया, मई 12 -- मीरगंज, एक संवाददाता। धमदाहा प्रखंड अंतर्गत मीरगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। एक ओर मजदूरों की भारी कमी से खेती किसानी का कार्य प्रभावित हो रहा है वहीं दूसरी ओर हाल के दिनों में आई बेमौसम आंधी और बारिश ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी फसल तथा कटाई के बाद तैयार मक्का को सुरक्षित रखना किसानों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। किसानों ने बताया कि तेज आंधी और बारिश के कारण मक्का की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कई खेतों में तैयार फसल गिर गई, जबकि खलिहानों में सुखाने के लिए रखे गए मक्का दाने भी भींग गए। इससे किसानों को आर्थिक क्षति उठानी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि समय पर मजदूर मिल जाते तो फसल को सुरक्षित करने में आसानी होती और नुकसान कम होता। क्षेत्र में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.