लोहरदगा, मई 25 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिले के किस्को प्रखंड स्थित मिडिल स्कूल मैदान में इंटक यूनियन के महासचिव सह पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू के मार्गदर्शन में आगामी 30 मई को छोटानागपुर बॉक्साइड एंड कोल वर्कर्स यूनियन (इंटक) का महाधिवेशन आयोजित किया जाएगा। महाधिवेशन को ऐतिहासिक और सफल बनाने को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

बैठक की रूपरेखा सोमवार शाम यूनियन के अध्यक्ष निशीथ जायसवाल किस्को पहुंचे, जहां प्रखंड अध्यक्ष यूनुस अंसारी की अध्यक्षता में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सामूहिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा, मजदूरों की भागीदारी और आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक के दौरान आयोजन स्थल का जायजा लेते हुए टेंट, स्टेज, खानपान, पेयजल, पार्किंग, अतिथियों के स्वागत, सुरक्षा व्यवस्थ...