बेगुसराय, फरवरी 10 -- बलिया, एक संवाददाता। मजदूरों के आम हड़ताल को सफल बनाने को लेकर बलिया भाकपा माले कार्यालय पर मंगलवार को वाम दलों की बैठक की गई। अध्यक्षता माकपा नेता जयप्रकाश यादव ने की। भाकपा माले जिला सचिव सह राज्य स्थाई समिति सदस्य दिवाकर प्रसाद, सनोज सरोज सीपीआई अंचल सचिव, माले नेता संजय ठाकुर सहित अन्य नेता मौजूद थे। बैठक में माकपा के वरिष्ठ नेता सुरेश प्रसाद सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि दी गई। 4 लेबर कोड रद्द करने और मनरेगा कानून को पुनः बहाल करने ठेका मानदेय काम करने वाले स्कीम वर्कर को सरकारी कर्मचारी घोषित करने सहित अन्य मांगों लेकर देशव्यापी आम हड़ताल को सफल बनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में नितिश मोदी सरकार पर किसान मजदूर विरोधी कानून थोपने के आरोप लगाए साथ ही सड़कों पर उतरकर सफल बनाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.