मुजफ्फरपुर, फरवरी 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता तिलक मैदान स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस की जिला इकाई का जिला सम्मेलन सह स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंह ने भाजपा सरकार पर मजदूरों का हक छीनने का आरोप लगाया। कहा कि श्रमिकों के अधिकार को खत्म कर सरकार उद्योगपतियों का साथ दे रही है। वर्तमान परिस्थितियों में श्रमिकों का एकजुटता और जागरूकता जरूरी है। कार्यक्रम में बिहार चिकित्सा कर्मचारी संघ 102 के एंबुलेंसकर्मी के प्रदेश उपाध्यक्ष रीतेश सिंह को सम्मानित किया गया। सभा को कुमार आशुतोष, कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार, मुनटुन कुमार, रवींद्र रजक, बालेंद्र कुमार, अनिता देवी, मनोहर कुमार, मुकेश पासवान, अंजार अहमद, जयप्रकाश कुमार, चंदन कुमार व अन्य ने सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.