धनबाद, अप्रैल 9 -- झरिया, वरीय संवाददाता। जनता श्रमिक संघ ने बीसीसीएल के संगठित और असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर हुंकार भर दी है। बुधवार को झरिया में केंद्रीय अध्यक्ष संतोष सिंह की अध्यक्षता में संगठन की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से झरिया विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह शामिल हुए। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक धार देने पर जोर दिया गया। विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि लंबे समय से बैठक न होने के कारण मजदूरों के कई जरूरी मुद्दे अटके हुए थे, लेकिन अब संगठन को पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मजदूरों की हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। वहीं, संजीव सिंह ने आउटसोर्सिंग कंपनियों द्वारा मजदूरों के शोषण पर कड़ा ऐतराज जताया। उन्होंने कहा कि मजदूरों से 12-13 घंटे काम लिय...