फरीदाबाद, अप्रैल 2 -- बल्लभगढ़,संवाददाता। मजदूरों का बकाया भुगतान न कर पाने के दबाव में एक 51 वर्षीय ठेकेदार ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान किशोर कुमार निवासी सेक्टर-4 के रूप में हुई है। वह पिछले तीन दिनों से घर नहीं लौटा था, जिसके बाद परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दी है। जानकारी के अनुसार किशोर कुमार सेक्टर-65 स्थित एक मकान के निर्माण कार्य का ठेका लिए हुए था। बताया जा रहा है कि उस पर मजदूरों का काफी पैसा बकाया हो गया था, जिसे वह चुका नहीं पा रहा था। इसी आर्थिक दबाव और मानसिक तनाव के चलते उसने निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.