रुद्रपुर, अप्रैल 12 -- सतीराम राना, रुद्रपुर। ऑल इंडिया सेंट्रल काउंसिल ऑफ ट्रेड यूनियंस (ऐक्टू) की जिला काउंसिल की बैठक रविवार को हेड मास्टर निशान सिंह के आवास पर स्थित कार्यालय में हुई। इसमें मजदूरों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान मजदूरों का न्यूनतम वेतन 42 हजार रुपये करने की मांग की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री केके बोरा ने कहा कि मजदूर वर्ग वेतन वृद्धि को लेकर सरकार से उम्मीद लगाए बैठा था, लेकिन लगातार उनकी उपेक्षा की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि चार लेबर कोड के माध्यम से मजदूरों के अधिकार कमजोर कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। बढ़ती महंगाई और गैस संकट को लेकर भी मजदूरों में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने मानेसर, गुरुग्राम और नोएडा सहित विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिकों पर हुई कार्रवाई की न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.