बरेली, मई 4 -- फरीदपुर, संवाददाता। एक माह की मजदूरी हड़पकर प्लाईवुड फैक्ट्री का ठेकेदार भाग गया। फैक्ट्री के मैनेजर ने मजदूरी दिलाने का भरोसा दिया। एक माह बीतने के बाद भी मजदूरों को मजदूरी नहीं मिली। जिसके बाद वह भड़क उठे। मजदूरों ने थाने में ठेकेदार के खिलाफ हंगामा करके तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। फतेहगंज पूर्वी के गांगेपुरा के पुष्पेंद्र के साथ फरीदपुर में हरियाली बाजार के सामने स्थित बालाजी प्लाइवुड फैक्ट्री में तमाम मजदूर 600 प्रतिदिन की मजदूरी पर काम कर रहे थे। आरोप है कि ठेकेदार ने एक माह बीतने के बाद मजदूरों को वेतन देने का भरोसा दिया था पर बगैर मजदूरी के भाग गया। मजदूरों ने फैक्ट्री के मैनेजर से अपनी मजदूरी मांगनी शुरू की। मैनेजर कई दिनों से मजदूरों को टाल रहा था। रविवार को मजदूर अपनी मजदूरी मांगने गए। इसके बाद उन...