मजदूरी से लौट रहे युवक को रास्ते में मारापीटा
बस्ती, जून 23 -- बस्ती। दुबौलिया थानाक्षेत्र के सरवनपुर के पास मजदूरी से लौट रहे व्यक्ति की पिटाई की घटना सामने आई है। इसी थानाक्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि उनके पति राजकुमार पाल मजदूरी करके गत 19 जून की शाम घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में विपक्षियों ने गांव के पास उन्हें रोक लिया और मारापीटा। विरोध करने पर अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी। पुलिस ने सरवनपुर पांडेय निवासी आरोपी उदयराज पाल, सुधीर पाल और शोभा देवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- घात लगाकर मारापीटा, छह लोगों पर एफआईआर दर्ज यह भी पढ़ें- जमानत कराकर ससुराल जा रहे व्यक्ति को मारापीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.