मजदूरी से लौटे युवक को पत्नी का शव फंदे से लटका मिला
हरदोई, मई 12 -- हरदोई। पतलोहिया मजरा नानकगंज झाला गांव में सोमवार शाम एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर जांच-पड़ताल की। गांव निवासी राहुल विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत मजदूरी करता है। सोमवार को वह काम पर गया था। देर शाम घर लौटने पर मकान का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। कमरे के अंदर पहुंचने पर उसकी 22 वर्षीय पत्नी कल्पना दुपट्टे के सहारे बने फांसी के फंदे से लटकी मिली। यह भी पढ़ें- युवक ने फांसी पर लटक कर दी जान राहुल ने फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि कल्पना की शादी पिछले वर्ष 27 अप्रैल राहुल से हुई थी। वह गाजीपुर जिले के नारी पचदेवरा निवासी उमाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.