मजदूरी व ईपीएफ को लेकर श्रमिकों ने लगाई गुहार
सोनभद्र, मई 15 -- म्योरपुर। स्थानीय एवं बभनी ब्लॉक क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों ने मजदूरी और ईपीएफ का भुगतान न होने से परेशान होकर पिछले दिनों आयोजित तहसील दिवस में जिलाधिकारी सोनभद्र के नाम प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगायी है। मजदूरों ने आरोप लगाते हुए कहा कि कई महीनों से मेहनताना और ईपीएफ की राशि नहीं मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि एक अर्ध सरकारी संस्था के माध्यम से दुद्धी तहसील के म्योरपुर और बभनी क्षेत्र में उनसे कार्य कराया गया था। मजदूरों का आरोप है कि कंपनी के माध्यम से कार्य तो कराया गया, लेकिन पिछले पांच माह से मजदूरी और ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया। इससे श्रमिकों और उनके परिवारों के सामने रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाई हो रही है। प्रार्थना पत्र में सुखाड़ी लाल, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.