बाराबंकी, अप्रैल 26 -- बाराबंकी। बदोसराय थाना क्षेत्र के कसरैलाडीह गांव में शुक्रवार की सुबह बकाया मजदूरी मांगने गए युवक को विपक्षी ने पीट दिया। उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कसरैलाडीह गांव अमित कुमार के मजदूरी के छह हजार पांच सौ रुपये गांव के ही रवि वर्मा पर बाकी हैं। शुक्रवार की सुबह अमित अपनी मजदूरी मांगने रवि के घर गया था। आरोप है कि रवि उसे अपनी गाड़ी पर बैठा कर सुनसान जगह पर ले गया। वहां गाली गलौज करते हुए उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। इसके बाद वह धमकी देते हुए फरार हो गया। घायल अमित घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। उपचार के बाद उसे घर जाने दिया गया। पीड़ित की मां उषा देवी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.