अलीगढ़, दिसम्बर 26 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली थाना क्षेत्र के खैर रोड पर मजदूरी के रुपए मांगने पर युवक को बेरहमी से पीट दिया। अचेत अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गोविंद नगर निवासी केशव खैर रोड स्थित एक दुकान पर काम करता था। आरोप है कि मालिक ने तीन माह से रुपए नहीं दिए। रुपए मांगने पर केशव के सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर दिया। कुछ देर बाद ही वह अचेत हो गया। आरोपियों ने पिता को हादसा बताकर उसे गंभीर हालत में जीटी रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हेमन्त सैनी और अनिल चौधरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.