मजदूरी मांगने पर मारपीट करने का आरोप, एसपी से शिकायत
बागपत, जून 4 -- बागपत। निरपुड़ा के अनुसूचित जाति के लोगों ने एसपी से शिकायत कर गांव के दो नामजद और अन्य के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। पीड़ित आशीष, मनीष, राजू, संजीव एसपी को बताया कि गांव के व्यक्ति के खेत में ईख की निलाई की थी, जिसकी मजदूरी दो हजार रुपये बनी थी। उक्त लोगों से मजदूरी मांगने गए तो उनके साथ मारपीट करते हुए चोटिल कर दिया था। घटना की दोघट थाने में तहरीर दी गई, लेकिन उन्हें धमकाते हुए भगा दिया। अवगत कराया कि उक्त लोगों की धमकाते और गाली-गलौच की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। उन्होंने मांग की दोषियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराकर कानूनी कार्रवाई की जाए। कलक्ट्रेट पहुंचकर भी पीड़ितों ने शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.