मजदूरी मांगने पर मजदूर से मारपीट, थाने में तहरीर
औरैया, अप्रैल 29 -- कुदरकोट, संवाददाता। थाना क्षेत्र के बैबह कस्बे में मजदूरी मांगने पर एक मजदूर के साथ मारपीट और गाली-गलौज किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। रामपुर खास निवासी अशोक कुमार के पुत्र पंकज ने बताया कि उसे नगला लालजू निवासी शिवराज सिंह के पुत्र बंटू और अमित ने बैबह कस्बे में मकान निर्माण का ठेका दिया था। शुरुआत में कुछ रुपये दिए गए और वह लगातार काम करता रहा। पीड़ित के अनुसार, जब मकान का काम लगभग पूरा होने लगा तो उसने अपनी बकाया मजदूरी की मांग की। आरोप है कि इसी बात पर दोनों आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की। यह भी पढ़ें- न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज हुई एफआईआर घटना के बाद पीड़ित ने कुदरकोट थाने पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.