भभुआ, जून 9 -- भभुआ। सिकठी गांव में मजदूरी मांगने पर मंगलवार को एक मजदूर की पिटाई कर घायल कर दिया गया। घायल 40 वर्षीय मिट्ठु बिंद भभुआ थाना क्षेत्र के सिकठी गांव का निवासी है। उसकी पत्नी मीरा कुमारी ने बताया कि उसके पति अपने ही गांव के एक व्यक्ति के घर काम किए थे। छह माह से पैसा बकाया था। मांगने पर मारपीट कर बेहोा कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फोटो- 09 जून भभुआ- 14 कैप्शन- मारपीट में घायल होने के बाद मंगलवार को सदर अस्पताल में इलाज कराता मजदूर व उसे देखते परिजन।

चैनपुर में चालक और यात्री को पीटा भभुआ। स्थानीय बाजार में ई रिक्शा चालक ने साइड मांगा तो रास्ते से चल रहा आठ युवकों ने मारपीट कर चालक और यात्री को घायल कर दिया। घायलों में चालक 20 वर्षीय भरत कुमार ईशापुर निवासी सुदेश्वर बिंद का पुत्र और चौथी बिंद के 18 वर्षीय पुत्र...