अमरोहा, मई 8 -- जोया। डिडौली क्षेत्र के गांव पतेई खालसा निवासी दिव्यांग अंशुल अपनी ससुराल बरखेड़ा राजपूत में रहता है। सास विमला के कोई बेटा नहीं है, जिस के चलते वह ससुराल में ही रहकर मजदूरी करता है। आरोप है कि चचेरे साले सुशील के मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। अंशुल ने सरिया बांधने की मजदूरी 400 रुपये प्रति कुंतल मांगी, जबकि सुशील 250 रुपये प्रति कुंतल देने की बात कह रहा था। बुधवार को मजदूरी को लेकर विवाद बढ़ गया। इसी बात से नाराज होकर सुशील ने गाली-गलौज कर अंशुल पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अंशुल गंभीर घायल हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। घायल को जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सुशील के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.