मजदूरी मांगने पर दबंग दे रहा जानमाल की धमकी
महोबा, अप्रैल 30 -- अजनर, संवाददाता। बालू खनन में लगे श्रमिक ने मजदूरी न मिलने की शिकायत पुलिस से दर्ज कराते हुए कहा कि मजदूरी की मांग करने पर दबंग के द्वारा गाली गलौच की जा रही है। पुलिस ने जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है। थाना पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गुढ़ा गांव निवासी बृजेंद्र ने बताया कि उसने गांव के ही एक व्यक्ति के कहने पर ट्रैक्टर में बालू भरने का काम किया। एक माह काम करने के बाद मजदूरी का भुगतान 11 हजार रुपये मांगा तो दबंग गाली गलौच करने लगा। पीड़ित का आरोप है कि दबंग के द्वारा शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी जा रही है। थाना पुलिस ने पूरे मामले की जांच करा कार्रवाई का आश्वासन दिया है। बता दें कि इन दिनों क्षेत्र में अवैध खनन हो रहा है। सीमा क्षेत्र का लाभ उठाकर खनन माफिया मनमाने तरीके से खनन करा रहे है। आए दिन खनन को ले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.