मधुबनी, अप्रैल 18 -- भरत प्रसाद लौकही । बकाया मजदूरी मांगने पर गुस्साए ईंट-भट्ठा मालिक ने जेसीबी चालक मो. नदीम (30) की लोहे के रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। अंधराठाढ़ी थाने के गिदरगंज निवासी नदीम के पिता मो. नईम के बयान पर पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिक अनिल सुराना तथा उसके बेटे गौरव कुमार सहित अन्य को नामजद किया है। फुलपरास के डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि हत्या के आरोपी ईंट-भट्ठा मालिक और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या की वारदात शुक्रवार रात लौकहा थाना के बनरझूली में हुई। डीएसपी ने बताया कि नदीम ईंट भट्ठे पर जेसीबी का चालक था, उसका 1.10 लाख रुपये मजदूरी बकाया था। वह ईट भट्ठे के मालिक से काफी दिनों से रुपये मांग रहा था। शुक्रवार को ईंट भट्ठा मालिक ने रुपये देने के लिए उसे बुलाया गया था। इसी दौरान विवाद काफी बढ़ गया और उसपर लोहे के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.