अलीगढ़, मई 29 -- n 16 महिलाओं ने ठेकेदार पर भुगतान रोकने का लगाया आरोप चंडौस, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव रामपुर शाहपुर के एक ठेकेदार पर कस्बे की महिला मजदूरों ने मजदूरी का पैसा नहीं देने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। महिलाओं ने पुलिस से कार्रवाई कर बकाया रकम दिलाने की गुहार लगाई है।महिलाओं की ओर से दी गई तहरीर में नीलम देवी पत्नी बाबूलाल समेत अन्य ने बताया कि उन्होंने दो फरवरी से 30 मार्च तक ठेकेदार के खेतों पर मजदूरी की थी। तय मजदूरी प्रतिदिन 400 रुपये थी।आरोप है कि काम पूरा होने के बाद से अब तक मजदूरी का भुगतान नहीं किया गया है। पीड़ित महिलाओं का कहना है कि वे कई बार ठेकेदार से रुपये मांग चुकी हैं, लेकिन हर बार उन्हें बहाने बनाकर टाल दिया जाता है।महिलाओं ने पुलिस से मामले में हस्तक्षेप कर उनकी मेहनत की कमाई दिल...