मेरठ, अप्रैल 19 -- प्रदेश सरकार ने विभिन्न नियोजनों में मजदूरी एवं महंगाई भत्तों को बढ़ा दिया है। इसका शासनादेश जारी हो गया। सूबे की वैक्यूम पैन चीनी मिलों में कार्यरत श्रमिकों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ता अनुमन्य किया है। मेरठ जिले के लिए तय की गई मजदूरी एवं महंगाई भत्ते की मासिक दरों को लेकर उपश्रमायुक्त राजेश मिश्रा ने निर्देश जारी कर दिए। अब जिले में अकुशल श्रेणी के श्रमिकों को कुल मासिक मजदूरी 13006 रुपये, अर्द्धकुशल श्रमिकों को 14306 रुपये, कुशल श्रेणी के कारीगरों के लिए 16025 रुपये मासिक मजदूरी तय की गई है। ईट भट्ठा, होटल, रेस्टोरेंट उद्योग में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए भी महंगाई भत्ते की दर तय की गई है।ईट यह भी पढ़ें- दो हजार रुपये तक बढ़ गया श्रमिकों का न्यूनतम वेतन भट्ठा पर अकुशल श्रमिक को 435.14 रुपये प्रतिदिन, कुशल श्...